पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस के बारे में डिटेल में जानकारी वैज्ञानिकों के हाथ नहीं लग पाया है| इसी वजह से कोरोना वायरस का सही और सटीक इलाज़ भी नहीं मिल पा रहा है| कोरोना वायरस को को लेकर लोग अलग-अलग तर्क दे रहे हैं| वैसे इस खतरनाक वायरस का जन्म चीन के वुहान शहर के उस बाजार से हुई है जहां जानवरों को वैध और अवैध तरीकों से खाने के लिए बेचा जाता है|
यह पहली बार नहीं है जब किसी वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचाई, इससे पहले भी कई महारोग, वायरस आया जिनके जिम्मेदार संक्रमित जानवर रहे हैं| ऐसे में आज हम आपको इस पोस्ट में अब तक फैली ऐसी ही 7 बीमारियों के बारे में बात करेंगे, जो जानवरों के वजह से फैली है|

Third party image reference
1.प्लेग :- यह बीमारी संसार की सबसे पुरानी महामारियों में है| यह बीमारी खासकर जैसे चूहा, खरगोश, गिलहरी आदि जानवर के संपर्क में आने से यह बीमारी फैली|क्योंकि इन जानकारों में फ्लेग नाम की बीमारी पायी जाती है| ऐसे में चूहा, खरगोश, गिलहरी आदि के मांस खाने से भी फ्लेग बीमारी होती है|
2.एड्स :- यह बीमारी कांगों प्रदेश के बंदरों में सबसे पहले पाई गई, जिसके बाद यह धीरे-धीरे सभी जगह फ़ैल गया| एड्स एक बेहद खतरनाक और लाइलाज बीमारी है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले बंदरों की प्रजाति चिम्पैंजी से हुई थी|

Third party image reference
3.स्वाइन फ्लू :- यह बीमारी सूअरों की प्रजाति को प्रभावित करती है इसे स्वाइन इन्फ्लूएंजा भी कहते हैं| यह आमतौर पर स्वाइन इन्फ्लूएंजा ए वायरस के H1N1 स्ट्रेंस के कारण होता है| यह इंसानों में सूअरों के निकट या संपर्क में आने से फैलती है|
4.इबोला वायरस :- इस बीमारी में शरीर में नसों से खून बाहर आना शुरु हो जाता है, जिससे अंदरूनी रक्तस्त्राव प्रारंभ हो जाता है| यह वायरस जिसके अन्दर आ जाता है उनकी मौत निश्चित हो जाती है| यह बीमारी चूहे, सांप, हिरण और चमगादड़ जैसे जंगली जानवरों के मांस को खाने से यह फैला|

Third party image reference
5.रेबीज :- यह रेबीज बीमारी संक्रमित जानकारों के लार से फैलती है| यह वायरस गर्म खून वाले जानवरों को संक्रमित करता है, जिसके बाद दिमाग में सुजन आ जाती है| भारत में संक्रमित कुत्त्तों के काटने से रेबीज होता है और फिर उनकी खरोंच से भी इसका प्रभाव पड़ता है|
6.बर्ड फ्लू :- यह बर्ड फ्लू वायरस का संक्रमण पक्षियों और इंसानों को अधिक प्रभावित करता है| बर्ड फ्लू इन्फेक्शन चिकन, टर्की गीस और बत्तख की प्रजाति वाले पक्षियों में पाया जाता है| इससे संक्रमित पक्षी और इंसान की मौत हो जाती है| यह संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने या उन्हें खाने से होता है|

Third party image reference
7.कोरोना वायरस :- चीन के वुहान शहर से निकले यह वायरस ने सभी के होश उड़ा दिए हैं| इसे केवल साफ़ रख रखाव के द्वारा से ही होने से रोका जा सकता है| इस वायरस का अभी तक कोई खास इलाज़ नहीं मिला है लेकिन एक्सपर्ट की माने तो इसका कारण चीन के बाजारों में बिकने वाले सांप और चमगादड़ हैं| जबकि चीन के शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस के लिए पैंगोलिन को जिम्मेदार ठहराया है|